ट्रेन से महिला के जेवरात गायब
भास्कर न्यूज - धनबाद
रांची-हावड़ा एक्सप्रेस में पति व बेटी के साथ सफर कर रही महिला का किसी ने दो लाख का जेवर गायब कर दिया है। महिला के पति रोशन यादव ने धनबाद रेल थाने में लिखित शिकायत की है। बोकारो रेलवे कॉलोनी निवासी रोशन की पत्नी का नैहर कोलकाता में है। दंपती बोकारो से हावड़ा जा रहे थे। धनबाद पहुंचने से पहले भूली मोड़ स्थित आउटर सिग्नल पर लाल होने से गाड़ी खड़ी हो गई। इसी बीच दो युवक मौके का लाभ उठा कर महिला की बैग से जेवर निकाल कर उतर गए।