पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश कमेटी ने जारी की मंडल प्रभारियों की सूची

प्रदेश कमेटी ने जारी की मंडल प्रभारियों की सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - झारखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सौदान सिंह के निर्देश पर प्रदेश नेतृत्व ने सूबे के सभी 340 मंडलों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें धनबाद के 15 मंडल भी शामिल है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने बुधवार को बताया कि प्रदेश कमेटी द्वारा जारी सूची में बीरंची नारायण को धनबाद नगर, रोहित सिंह को धनबाद प्रखंड, अजय त्रिवेदी को झरिया नगर, नंद किशोर राय को झरिया प्रखंड, गणेश मिश्रा गोविंदपुर, राज सिन्हा निरसा, सत्येन्द्र कुमार बलियापुर प्रखंड, दामोदर सिंह चौधरी चिरकुंडा, टुंडी हरि प्रकाश लाटा, राजगंज संजय झा, सिंदरी चंद्रशेखर सिंह, बाघमारा मुकेश पांडेय, तोपचांची अरुण राय और राजकुमार अग्रवाल को कतरास मंडल का प्रभारी बनाया गया है। सभी को निर्देश दिया गया है कि वे मंडल में 5, 6 7 फरवरी को बैठक कर बूथ पालकों के नामों की घोषणा कर दें।

जिले में 11 से 18 फरवरी तक एक नोट एक वोट का अभियान चलाया जाएगा।