- Hindi News
- वीमेंस सीनियर टी ट्वेंटी क्रिकेट टीम घोषित
वीमेंस सीनियर टी-ट्वेंटी क्रिकेट टीम घोषित
धनबाद । धनबाद में 2 फरवरी से आयोजित वीमेंस टी-ट्वेंटी क्रिकेट में शामिल होने वाली झारखंड वीमेंस सीनियर टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई। धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सुनील ने बताया कि 15 सदस्यीय टीम में कविता राय ((कैप्टन)), निहारिका प्रसाद ((वाइस कैप्टन)), सीमा सिंह, रीना सिंह, शुभी पांडे, रीना सिंह, कनकलता, रिन्नी बर्मन, शोभा कुमारी, कोमल होरा, देवयानी प्रसाद, प्रियंका, नीलम यादव, रोशनी कुमारी और रीता यादव को शामिल किया गया है।