6 को कांग्रेस जिलाध्यक्ष का अभिनंदन
धनबाद - जिला कांग्रेस कमेटी की बुधवार को हाउसिंग कॉलोनी में हुई बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मन्नान मल्लिक एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह का अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ओपी लाल ने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन काफी मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2014 को सफल बनाने में जुट जाए। बैठक में सुरेश चन्द्र झा, मदन महतो, रामगोपाल भुवानिया, शकील अहमद, दिनेश सिंह डुगूर, लक्ष्मण तिवारी, योगेन्द्र सिंह योगी, चंदन पासवान, वी के सिंह उपस्थित थे।