राम नारायण की टीम विजयी
धनबाद - रामनाथ सिंह मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को इस्पातनगर ग्राउंड पर राम नारायण मेमोरियल क्रिकेट कोचिंग कैंप व आईएसएल भूली के बीच खेला गया। आरएन मेमोरियल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इसमें श्रवण महतो का 37 और आयुष सिंह का 36 रनों का योगदान रहा। बाद में खेलने उतरी आईएसएल की टीम 23.5 ओवर में मात्र 98 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें विकास और कौसर ने 28 और 23 रन का योगदान दिया।