पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोला डेकोरेटर्स का मालिक लापता

भोला डेकोरेटर्स का मालिक लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - भोला डेकोरेटर्स के मालिक भोला सिंह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। उनके बेटे अनिल ने मामले की सूचना सदर थाने में दी है। अनिल ने पुलिस को बताया है कि 28 जनवरी के सुबह उनके पिता कलाभवन जाने की बात कहकर घर से निकले। कलाभवन में उनका डेकोरेटर्स का काम चल रहा था। वह वहां पहुंचे और दिन के 10 बजे तक उन्हें वहां देखा गया। इसके बाद वह कहां गए, किसी को नहीं पता। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला।

अनिल ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।