पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे के वैकल्पिक मार्ग के विरोध में महाधरना

रेलवे के वैकल्पिक मार्ग के विरोध में महाधरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज, धनबाद
रेलवे द्वारा दक्षिण भाग में बनने वाले नए भवन का वैकल्पिक पथ पुराना बाजार के रास्ते निकाले जाने के विरोध में बुधवार को पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से रत्नेश्वर मंदिर के पास महाधरना दिया गया। पुराना बाजार चैंबर की ओर से आंदोलन के चौथे चरण में आयोजित महाधरना को जिले के विभिन्न चैंबर एसोसिएशनों का भी काफी सहयोग मिला। पुराना बाजार चैंबर के अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर बाजार के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चैंबर की ओर से वैकल्पिक रास्ता का सुझाव डीएवी स्कूल के बगल से दिया गया है।

इस पर अमल किया जाए। महाधरना में जिला महासचिव राजेश गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, भीखू राम अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, ज्ञानदेव अग्रवाल, सुशील अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
दो हजार दुकान और 10 हजार परिवार का मामला
पुराना बाजार चैंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि रेल प्रशासन को अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। क्योंकि यह दो हजार दुकानदार और 10 हजार परिवार का मामला है। वैकल्पिक मार्ग से उनकी दुकानों पर असर पड़ेगा और उनकी रोजी-रोटी छीन जाएगी। रेल प्रशासन और जिला प्रशासन को पुराना बाजार की जमीनी हकीकत से अवगत होने की जरूरत है। वर्तमान में इस रास्ते पर पैदल चलना मुश्किल है।