पीएमसीएच में लगीं एनेस्थेसिया मशीनें
धनबाद - पीएमसीएच में अत्याधुनिक तकनीक से मरीजों को एनेस्थेसिया ((बेहोश करने की दवा)) दी जाएगी। इसके लिए पीएमसीएच प्रबंधन ने 46 लाख में दो अत्याधुनिक एनेस्थेसिया मशीनें मंगवाई हैं। बुधवार को पीएमसीएच सभागार में इन मशीनों के इस्तेमाल और इससे होने वाले फायदों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पीएमसीएच के अधीक्षक सह एनेस्थेसिया के एचओडी डॉ के विश्वास, डॉ डीके सिंह, डॉ एएम राय, डॉ यू राम, डॉ बीके सिंह, डॉ उपेंद्र नाथ वर्मा समेत एनेस्थेसिया क जिला भर के डॉक्टर मौजूद थे।