400 बच्चों ने प्रस्तुत किए 100 मॉडल
> सौर ऊर्जा से चलने वाली मोनो रेल थी आकर्षण का केंद्र
भास्कर न्यूज - धनबाद
डीएवी कोयलानगर में स्वर्गीय नारायण दास ग्रोवर की स्मृति में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्कूल की कक्षा छह से 12वीं तक के 400 छात्र-छात्राओं ने 100 मॉडल प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन एसडीएम अभिषेक श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। इन मॉडलों में सोलर सिस्टम से चलने वाली मोनो रेल, वर्षा जल को पेयजल बनाने का मॉडल आकर्षण का केंद्र था। मॉडल को देखने के लिए शिक्षकों की भीड़ थी। आयोजन शिक्षक एवी चरन, अनामिका भारती, उषा सरन, शरद श्रीवास्तव, ए अंसारी, ए पात्रा, एसके घोष की अहम भूमिका रही।