पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दामाद ने पुलिस से की सास की शिकायत

दामाद ने पुलिस से की सास की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - ससुराल से परेशान झरिया निवासी कृष्णा कुमार वर्मा ने बुधवार को थाना पहुंच कर सास के खिलाफ शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि साल 2012 में उसकी शादी जेसी मल्लिक रोड निवासी पूजा से हुई। एक माह पहले उसने पूजा को मायके पहुंचाया था। अब वह उसे ससुराल ले जाना
चाहता है तो ससुराल वाले उसे नहीं ले जाने देना चाहते। उसके साथ सास सविता देवी मारपीट करती हैं। उसे अपमानित किया जाता है। उसने पुलिस से पत्नी को विदाई कराने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।