सेल अवैध बहाली में कागजात जांच शुरू
धनबाद - सेल अवैध बहाली के मामले में जब्त कागजात की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। कागजात की शुरुआती जांच में ही सीबीआई को कई साक्ष्य हाथ लग गए हैं। सीबीआई पता लगा रही है कि बहाली के लिए रुपए के लेनदेन किए गए या नहीं? क्या यह बहाली सिर्फ पैरवी और खास पदों पर बैठे लोगों को खुश करने के लिए हुई? पूर्व राज्यपाल, पूर्व मंत्री, पूर्व न्यायिक-दंडाधिकारी और सेल के पूर्व एमडी के पुत्रों को मिली नौकरी से जुड़े मामले में जांच का दायरा बढ़ सकता है।