पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेमंत सोरेन का पुतला जलाया

हेमंत सोरेन का पुतला जलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. कुड़मी विकास मोर्चा तथा आदिवासी मूलवासी मंच ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष तथा राज्य के मु़ख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इसका नेतृत्व कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पार्षद गणपत महतो ने किया और कहा कि स्व सुधीर महतो की पत्नी का जिस तरह से जेएमएम ने अपमान किया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झामुमो को इसका खामियाजा आने वाले समय में भुगतना ही होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में हरिपद रवानी, ज्योतिलाल महतो, अरविंद महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।