पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंच ने निकाला मशाल जुलूस

मंच ने निकाला मशाल जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. स्व सुधीर महतो की पत्नी को बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जो अपमान किया गया, उसके विरोध में विनोद विचार मंच ने स्टील गेट से सरायढेला थाना मोड़ तक मशाल जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व हीरालाल महतो ने किया और कहा कि जेएमएम के सभी कुर्मी नेताओं को झामुमो छोड़ देना चाहिए। नेताओं ने कहा कि विनोद विचार मंच आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका जवाब भी देगी। जुलूस में पवन कुमार महतो, राजा महतो, रूपेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।