पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े तीन घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

साढ़े तीन घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> डीवीसी के चंद्रपुरा पावर प्लांट में सुबह 10 बजे आई गड़बड़ी, दोपहर 1:30 बजे के बाद सामान्य हुई स्थिति
भास्कर न्यूज - धनबाद
डीवीसी के चंद्रपुरा पावर प्लांट में आई गड़बड़ी से गुरुवार को साढ़े तीन घंटे तक आधे शहर की बिजली कटी रही। सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हीरापुर, धैया, मनईटांड़, गोधर, जामाडोबा, बांसगोड़ा सब-स्टेशनों में पडऩे वाले मुहल्लों के लोग काफी परेशान रहे।अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो जाने से लोगों को दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सीटी ब्लास्ट करने से आई समस्या
प्लांट के स्विच यार्ड में सुबह 9:57 बजे सीटी ब्लास्ट कर गया।इससे प्लांट की तीन यूनिटें ((1, 2 और 3)) ठप हो गईं। चार घंटे तक बिजली उत्पादन बाधित रहा। प्लांट के कर्मियों ने गड़बड़ी को दूर कर दोपहर 2:00 बजे से बिजली उत्पादन फिर से शुरू कराया। फिलहाल इन तीनों यूनिटों से 390 की जगह 200 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
पाथरडीह से जुड़े इलाकों में रही बिजली
शहर के पीएमसीएच और गोविंदपुर सब-स्टेशन पाथरडीह फीडर से जुड़े हैं।पाथरडीह को मैथन से बिजली मिलती है। इस कारण उपरोक्त दोनों सब-स्टेशनों के इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य रही।




धनबाद - गोधर फीडर के ब्रेकर में गड़बड़ी े से गुरुवार शाम सात बजे सर्किट टू इलाके में 4 तक बिजली गुल रही। इससे मटकुरिया, बैंक मोड़ के इलाके अंधेरे में डूब गए। बिजली अधिकारियों ने बताया कि यह गड़बड़ी रात 11 बजे दूर कर ली गई।



शाम में भी अंधेरा

चंद्रपुरा में आई गड़बड़ी के कारण 10 बजे से पुटकी ग्रिड को बिजली मिलनी बंद हो गई।इससे मनईटांड़, गोधर, जामाडोबा, बांसगोड़ा, हीरापुर, धैया सब-स्टेशनों में आपूर्ति शून्य हो गई। 1:30 बजे के बाद गड़बड़ी दूर होने पर शहर में बिजली की स्थिति सामान्य हो गई। - असगर अली, कार्यपालक अभियंता