पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी जन्म लेने पर पत्नी व बच्ची को जिंदा जला दिया

बेटी जन्म लेने पर पत्नी व बच्ची को जिंदा जला दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत झकिया गांव की घटना, बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा, मां की बोकारो ले जाने के क्रम में हुई मौत, पति व देवर फरार, सास व ससुर गिरफ्तार

भास्कर न्यूज .दुमका

जिले के जरमुंडी थाना अंतर्गत झकिया गांव में गुरुवार तड़के तीन बजे के करीब पति ने अपने घरवालों की मदद से अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची को जिंदा जला दिया। जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 90 फीसदी तक जल चुकी महिला की इलाज के लिए बोकारो जाने के क्रम में मौत हो गई। इस संबंध में मृतका अन्नू देवी ((उम्र 25)) के पिता रघुनीराणा ने जरमुंडी थाने में हत्या और दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज कराया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में ससुर महेंद्र मसाप व सास विमली देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति गुंजन यादव व देवर डमरू मसाप फरार है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे और मामले की छानबीन की।

कैसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे पति गुंजन यादव ने अन्नू क ो आंगन में चूल्हा जलाकर धान उसनने को कहा। इसी बीच बच्ची के रोने पर अन्नू चूल्हा के पास ही बैठकर उसे दूध पिलाने लगी। तभी पति गुंजन यादव व ससुर महेंद्र मसाप, सास बिमली देवी व देवर डमरू मसाप ने मिलकर उसके ऊपर किरासन तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। जिससे घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई, वहीं 90 प्रतिशत जल चुकी अन्नू को दुमका सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया। बोकारो जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया।

बेटी होने पर करने लगे थे प्रताडि़त

जानकारी के अनुसार, गुंजन यादव की शादी इसी थाना क्षेत्र के बलाथर गांव की रहने वाली अन्नू देवी के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका अन्नू देवी के पिता रघुनीराणा ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद से ही ससुरालवालों द्वारा उनकी पुत्री को आए दिन प्रताडि़त किया जाता था। उसे बेटी जन्म देने को लेकर लगातार ताना मारा जाता था, साथ ही उसके साथ मारपीट की जाती थी। पिता का आरोप है कि हाल के कुछ दिनों से पति द्वारा दहेज की भी मांग की जा रही थी।



घटना के पीछे दहेज प्रताडऩा का मामला सामने आया है। साथ ही ससुरालवाले पुत्री के जन्म होने पर भी मृतका को प्रताडि़त कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। निर्मल कुमार मिश्र, एसपी दुमका





जानकारी के अनुसार, गुंजन यादव की शादी इसी थाना क्षेत्र के बलाथर गांव की रहने वाली अन्नू देवी के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका अन्नू देवी के पिता रघुनीराणा ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद से ही ससुरालवालों द्वारा उनकी पुत्री को आए दिन प्रताडि़त किया जाता था। उसे बेटी जन्म देने को लेकर लगातार ताना मारा जाता था, साथ ही उसके साथ मारपीट की जाती थी। पिता का आरोप है कि हाल के कुछ दिनों से पति द्वारा दहेज की भी मांग की जा रही थी।

बेटी होने पर करने लगे थे प्रताडि़त

गुरुवार तड़के करीब तीन बजे पति गुंजन यादव ने अन्नू क ो आंगन में चूल्हा जलाकर धान उसनने को कहा। इसी बीच बच्ची के रोने पर अन्नू चूल्हा के पास ही बैठकर उसे दूध पिलाने लगी। तभी पति गुंजन यादव व ससुर महेंद्र मसाप, सास बिमली देवी व देवर डमरू मसाप ने मिलकर उसके ऊपर किरासन तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। जिससे घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई, वहीं 90 प्रतिशत जल चुकी अन्नू को दुमका सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया। बोकारो जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया।

कैसे दिया घटना को अंजाम

> बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा > मां की बोकारो ले जाने के क्रम में हुई मौत

भास्कर न्यूज - दुमका

जिले के जरमुंडी थाना अंतर्गत झकिया गांव में गुरुवार तड़के तीन बजे के करीब पति ने अपने घरवालों की मदद से अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची को जिंदा जला दिया। जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 90 फीसदी तक जल चुकी महिला की इलाज के लिए बोकारो जाने के क्रम में मौत हो गई।

इस संबंध में मृतका अन्नू देवी ((उम्र 25)) के पिता रघुनीराणा ने जरमुंडी थाने में हत्या और दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज कराया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में ससुर महेंद्र मसाप व सास विमली देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति गुंजन यादव व देवर डमरू मसाप फरार है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे और मामले की छानबीन की।



दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र स्थित झकिया गांव की घटना