पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 घंटे देरी से गुजरी सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

12 घंटे देरी से गुजरी सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - ट्रेनों का विलंब से चलना जारी है। गुरुवार को भी दर्जनों ट्रेनें विलंब से चलीं। दोपहर में आने वाली 12330 दिल्ली-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दोपहर के बजाय 12 घंटे विलंब से आधी रात में गुजरी। इसके अतिरिक्त 11447 अप शक्तिपुंज एक्सप्रेस एक घंटा, 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 12311 हावड़ा-दिल्ली कालका मेल ढाई घंटा, 13010 दून एक्सप्रेस एक घंटा, 12942 आसनसोल-भावनगर पारसनाथ एक्सप्रेस सवा दो घंटा, रांची-बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस एक घंटा और वाराणसी-आसनसोल पैसेंजर 3 घंटा विलंब से गुजरी।