धनबाद आसपास की खबरें पेज १० पर भी
गोमो - आगामी चार फरवरी को धनबाद में होने वाले झामुमो के स्थापना दिवस में तोपचांची प्रखंड से एक भी झामुमो कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे। स्व सुधीर महतो की पत्नी को राज्यसभा सांसद बनाने को लेकर हुई उपेक्षा के विरुद्ध झामुमो कार्यकर्ताओं ने आज यह फैसला धांगी गांव में एक बैठक माना पाठक की अध्यक्षता में करके लिया। बैठक में माना पाठक ने कहा कि झामुमो हमेशा से स्थानीयता की बात करता रहा है, लेकिन इस मामले में यह देखने को मिला कि यहां स्थानीयता को नहीं, बल्कि बाहरी लोगों के दबाव में हमलोग हैं। जगदीश चौधरी ने कहा कि जब झामुमो में हमलोगों का सम्मान ही नहीं बचेगा तो स्थापना दिवस में जाने का क्या मतलब है।