पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क लूट में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

सड़क लूट में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - निरसा/मैथन
निरसा-चिरकुंडा सर्किल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते माह निरसा-कालूबथान एवं मैथन क्षेत्र में सड़क लूट तथा बाइक चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों का अंजाम देनेवाले अंतरप्रांतीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इनके पास से एक देसी पिस्टल को जब्त किया गया है। गुरुवार को धनबाद एसपी हेमंत टोप्पो ने मैथन ओपी में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तार तीनों कुख्यात अपराधियों के कई कांडों में संलिप्तता होने की बात कही है। एसपी हेमंत टोप्पो ने बताया कि बीते 18 जनवरी को कालूबथान ओपी क्षेत्र के गुलियाडीह, खोखरापहाड़ी के बीच अपराधियों ने एक व्यक्ति से 1200 रुपए नगदी सहित मोबाइल लूट ली थी। इसके अलावा अपराधी एक माह पूर्व इसी क्षेत्र से राहगीरों के साथ छिनतई भी की थी। पुलिस इस लूटकांड के उद्भेदन के लिए निरसा डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर लूटे गए मोबाइल के लोकेशन के जरिए मंगलवार रात्रि कुल्टी निवासी विक्की उर्फ राहुल राय को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद केलियासोल के किशोर मंडल व पिंडराहाट के श्यामल चंद्रा को धर दबोचा।



गिरोह के अन्य सदस्यों को तलाश रही है पुलिस

एसपी हेमंत टोप्पो ने कहा कि गिरफ्तार तीनों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। यह गिरोह झारखंड, बंगाल सहित अन्य राज्यों में सड़क लूट, वाहन लूट की घटना को अंजाम देता है। गिरफ्तार तीन लोगों में केलियासोल निवासी किशोर मंडल अपने आप को सीआईडी विभाग का एसपीओ बताकर क्षेत्र में धौंस जमाता रहता था। वहीं इस संदर्भ में सीआईडी विभाग के इंस्पेक्टर आरडी सिंह से पूछने पर उन्होंने ने कहा कि पूर्व में वह एसपीओ का काम कर चुका था। बीच में उसके कार्य नियमित नहीं था। वहीं एसपी हेमंत टोप्पो से इस संदर्भ में पूछने पर उन्होंने साफ तौर पर इंकार करते हुए कहा कि जिला पुलिस विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की एसपीओ की बहाली नहीं की गई है।