राजपूत विचार मंच की कार्यसमिति गठित
धनबाद - राजपूत विचार मंच की आमसभा गुरुवार को बरमसिया में हुई। इसमें केंद्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों का चयन पर्यवेक्षक श्रीराणा, सच्चिदानंद सिंह और विपिन कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ। प्रह्लाद सिंह को समिति का अध्यक्ष, सुधीर प्रसाद सिंह को महामंत्री और कृष्णा सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। धनबाद जिले की सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों और सक्रिय सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने क्षत्रिय समाज को जोडऩे का आह्वान किया। संगठन के संस्थापक सदस्य यमुना प्रसाद सिंह ने मंच को और मजबूती देने पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन निर्मल सिंह ने किया।