एनएसयूआई सदस्यों ने की भूख हड़ताल
धनबाद - एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर भूख हड़ताल की। इसका नेतृत्व कर रहे कुमार गौरव ने बताया कि संसद में लोकपाल बिल के अधीन छह विधेयक लंबित हैं। इनमें ब्लोअर्स संरक्षण विधेयक, न्यायिक मानक और जवाबदेही विधेयक, नागरिक सेवाओं और कार्यों को तय समय-सीमा में प्रदान करने तथा नागरिक शिकायत निवारण विधेयक, भ्रष्टाचार की रोकथाम विधेयक आदि शामिल हैं। इन सभी को जल्द पास कराया जाए। भूख हड़ताल में पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक, रूपेश कुमार, अतिक कुरैशी, आमिर खान शामिल थे। सभी ने जूस पीकर भूख हड़ताल तोड़ी।