पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयला तस्करी के आरोपी जितेंद्र सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोयला तस्करी के आरोपी जितेंद्र सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झरिया
झरिया पुलिस ने कोयला तस्करी के आरोप में जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई धनबाद एसपी हेमंत टोप्पो के निर्देश के चंद मिनट के बाद ही हो गई। वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। बताया जाता है कि जितेंद्र सिंह इंटक नेता गया प्रताप सिंह का भाई है। शुक्रवार को उसे धनबाद जेल भेजा जाएगा। बता दें कि तत्कालीन एसपी एटी मैथ्यू के निर्देश पर पिछले 19 अक्टूबर, 2013 को शिमलाबहाल में झरिया पुलिस ने छापेमारी की थी। छापेमारी में झरिया पुलिस ने 2100 बोरियां कोयला जब्त की थी। पुलिस ने कांड संख्या 436/13 के तहत मामला दर्ज किया था।
सूचना के अनुसार मामला दर्ज होने के बावजूद वह क्षेत्र में कोयला की तस्करी से जुड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने आरक्षी अधीक्षक हेमंत टोप्पो से की गई। श्री टोप्पो ने झरिया इंस्पेक्टर विष्णु रजक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। आदेश मिलने के कुछ ही देर बाद शिमलाबहाल स्थित उसके आवास पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान वह पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे खदेड़कर पुलिस ने धर दबोचा।