पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिमा के लिए दी लौह सामग्री

प्रतिमा के लिए दी लौह सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुटकी - सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के अभियान के तहत भाजपा नेता राज सिन्हा के नेतृत्व में धनबाद प्रखंड के समसिखरा व गोपीनाथडीह पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत के प्रतिनिधि एवं किसानों द्वारा कृषि कार्य में प्रयुक्त लौह औजार श्री सिन्हा को सौंपा गया। सिन्हा ने नरेंद्र मोदी के अभियान को सफल बनाने के लिए किसानों से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में रवींद्र सिन्हा, रामदेव महतो, लोकनाथ सिंह चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सुरेश महतो, सुप्रभात कुमार, गौतम सिंह चौधरी, तिलकधारी महतो, कोकिल महतो, मनोज मालाकार, नंदू गोप आदि शामिल थे।