बार के सदस्यों ने मांगा आय का ब्योरा
धनबाद - धनबाद बार के सदस्यों ने अध्यक्ष एवं महासचिव से आय-व्यय का ब्योरा मांगा है। इस दौरान बार के संयुक्त सचिव पीयूष तिवारी, सदस्य ललन गुप्ता, विक्रम नारायण प्रसाद श्रीवास्तव, मेघनाथ रवानी, दीपक साह एवं सत्येंद्र राम ने बार के अध्यक्ष कंसारी मंडल एवं महासचिव देवी शरण सिन्हा से 18 सितंबर 2012 से अभी तक के आय का ब्योरा मांगा है। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कंसारी मंडल ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।