पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमिका की बांहों में दिखा पति पत्नी ने सरेआम उतारी आशिकी

प्रेमिका की बांहों में दिखा पति पत्नी ने सरेआम उतारी आशिकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धनबाद
शहर के सिनेमा हॉल में प्रेमिका के साथ फिल्म देखने पहुंचे एक पति की आशिकी उसकी पत्नी ने उतार दी। वह बाइक से अपनी प्रेमिका को लेकर शाम 4:30 बजे सिनेमा हॉल पहुंचा था। उस समय दिन के शो चल रहा था। उसने शाम के शो का दो टिकट लिया। उसका शो शाम 5 बजे से शुरू होने वाला था। शो शुरू होने में देरी था, इसलिए वह प्रेमिका को लेकर हॉल के बाहर स्थित एक दुकान में बैठ गया। इसी बीच उसकी पत्नी और बहन वहां पहुंच गई। उसने पति का हाथ प्रेमिका के हाथों में देख लिया। फिर क्या था, वहीं भड़क गई। हंगामा $खड़ा हो गया। उसने अपनी ननद की सहायता से प्रेमिका को पकड़ लिया। उसकी वहीं धुनाई शुरू कर दी। प्रेमिका को पीटता देख पति का हाल-बेहाल हो गया। उन्होंने प्रेमिका को बचाने की कोशिश की, तो उनका भी सरेआम फजीहत हुई। पत्नी ने उन पर कई आरोप लगाए। पति की बहन भी अपनी भाभी के पक्ष में खड़ी दिखी। पत्नी के गुस्से को देख पति वहां से फरार हो गए। हंगामा की सूचना पर टाइगर पुलिस सिनेमा हॉल पहुंची। टाइगर ने पत्नी को शांत किया। इस संबंध में थाने में किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।




सड़क पर मची भागमभाग

पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच चल रहे संघर्ष ने अजीब स्थिति पैदा कर दी। लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। लोगों ने बीच-बचाव किया, तो प्रेमिका और पति को भागने का मौका मिल गया। पति बेकारबांध की ओर बाइक से भागा तो प्रेमिका श्रमिक चौक की तरफ दौड़ पड़ी। पत्नी ने प्रेमिका को तो छोड़ दिया, पर पति को नहीं। बाइक से भाग रहे पति का ऑटो से पीछा किया। सड़क पर भागमभाग मच गई।

फिल्म देखने गए थे, फिल्म बन गए

पति गए तो थे फिल्म देखने, पर उनकी पत्नी ने उन्हें ही फिल्म बना दिया। लोग सड़क पर खड़ा होकर उन्हें तमाशे के रूप में देखा। शो चालू होने के बाद भी कई दर्शक हॉल के अंदर नहीं गए। उनका कहना था कि बाहर में लाइव फिल्म चल रही है। इसे छोड़कर कोई परदे की फिल्म क्यों देखे।

प्रेमिका के साथ फिल्म देखने पहुंचा पति पकड़ाया, सिनेमा घर से सड़क तक हंगामा, प्रेमिका की धुनाई, पति बाइक से फरार