पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनिमेष निसान शो रूम ने उतारी नई कार डटसन गो

अनिमेष निसान शो रूम ने उतारी नई कार डटसन गो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - चार पहिया निर्माता कंपनी निसान ने अपनी अधिकृत विक्रेता जीटी रोड, बरवाअड्डा स्थित अनिमेष निसान शोरूम में गुरुवार को अपनी नई कार डटसन गो उतारी है। शोरूम के डायरेक्टर दीपक सांवरिया ने इसकी लांचिंग की। यह कार छह आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। 20.8 लीटर माइलेज के साथ 1200 सीसी दमदार इंजन इस कार की खासियत है। इसकी कीमत 2.5 लाख से लेकर 4.00 लाख तक है। शोरूम प्रबंधक पंकज कुमार व विक्रय प्रबंधक रामानंद ने बताया कि इस कार की बुकिंग 15 फरवरी से की जाएगी। इसकी डिलीवरी 15 मार्च से
अनुमानित है। इस मौके पर श्रीकांत पांडेय, अरमान आकाश, नसीम आदि मौजूद थे।