पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीआई ने दफ्तरों को खंगाला

सीबीआई ने दफ्तरों को खंगाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - सीबीआई धनबाद की टीम ने गुरुवार को बीएसएल के प्रशासनिक भवन और संयंत्र के अंदर जाकर एएस हेमरोम के पुराने दफ्तरों में कागजातों को खंगाला। हेमरोम पहले प्रशासनिक भवन में पदस्थापित थे। इसके बाद जब नियुक्ति में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ तो इन्हें संयंत्र के अंदर भेज दिया गया था। तो गुरुवार की धनबाद सीबीआई की टीम ने पहुंचकर कई कागजातों की पड़ताल की। कई कागजात अपने साथ लेती गई। मंगलवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने हेमरोम के सेक्टर चार एफ स्थित आवास ५१४५ और एसआरयू के दफ्तर में दबिश देकर कई कागजात अपने साथ ले गई। बता दें कि साल २००७-०८ में बीएसएल के नाम पर नियुक्ति का विज्ञापन निकाला गया था। इसके बाद कई प्रभावशाली लोगों के बेटों को सेल के दूसरे दफ्तरों में बहाल किया गया था। इसमें सीबीआई ने दो अलग अलग मामले दर्ज किये हैं। इसी की पड़ताल में टीम गुरुवार को फिर बोकारो पहुंची थी।