पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • री एडमिशन के खिलाफ आजसू ने खोला मोर्चा

री-एडमिशन के खिलाफ आजसू ने खोला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धनबाद
निजी स्कूलों में हर साल बच्चों के नामांकन पर रोक लगाने की मांग को लेकर आजसू ने मोर्चा खोल दिया है। री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार से पार्टी अभियान शुरू करेगी। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए पार्टी के धनबाद प्रभारी अरूप चटर्जी ने कहा कि स्कूल संचालकों द्वारा हर साल री-एडमिशन के नाम पर मोटी रकम ली जाती है। विकास के नाम पर भी राशि ली जाती है। पार्टी की मांग है कि स्कूल संचालक बताएं कि पिछले दो साल में विकास के कौन-कौन से काम किए हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को कार्यकर्ता स्कूलों के प्राचार्य से मिलेंगे और री-एडमिशन बंद करने की मांग करेंगे। अगले दिन से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। डीएसई और उपायुक्त से भी इसकी लिखित शिकायत की जाएगी।