- Hindi News
- भूली टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन ने डी ब्लॉक के लिए ई ब्लॉक संप हाउस से पानी की सप्लाई शुरू की
भूली टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन ने डी ब्लॉक के लिए ई ब्लॉक संप हाउस से पानी की सप्लाई शुरू की
डीबी स्टार.धनबाद
पिछले छह महीने से भूली डी ब्लॉक स्थित बीसीसीएल का संप हाउस ((वाटर ट्रीटमेंट प्लांट)) बंद होने के कारण डी ब्लॉक सेक्टर एक से ग्यारह तक के 1500 आवासों एवं झुग्गी-झोपडिय़ों में पानी की सप्लाई बंद थी। जिसके कारण भूली डी ब्लॉक क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रही थी। मजबूरन इलाके के लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा था। इसे लेकर लोग नेता,जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से लेकर श्रमिक संघों तक से समस्या के हल के लिए गुहार लगा कर थक चुके थे। लेकिन फिर भी लोगों की पानी की समस्या कोई हल नहीं निकल पा रहा था। ऐसे में फिलहाल लोगों को समस्या को देखते हुए बीटीए ने छह महीने के बाद डी ब्लॉक सेक्टर की 25 हजार की आबादी के लिए भूली ई ब्लॉक संप हाउस से पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। पिछले हफ्ते से बीटीआई ने पानी की सप्लाई कर रहा है लेकिन आज से सुचारू ढंग से लोगों के पानी मिलना शुरू हो गया है।
डीबी स्टार ने प्रमुखता से उठाया था मामला
डीबी स्टार ने अपने 13 जनवरी के अंक में यहां पानी की बात बेमानी शीर्षक से मामले को प्रमुखता के साथ उजागर किया था। इसमें बताया गया था कि भूली डी ब्लॉक स्थित बीसीसीएल के संप हाउस ((वाटर ट्रीटमेंट प्लांट)) से पानी की सप्लाई पिछले छह महीने से बंद है। इस वजह से डी ब्लॉक क्षेत्र के करीब 1500 आवासों एवं झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले लोग पानी खरीदने के लिए विवश हैं। वहीं छह महीने से बंद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पदस्थापित ग्यारह कर्मियों को न तो कहीं स्थानांतरित किया गया और न ही भूली के अन्य वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों में उनसे काम लिया जा रहा है। यह सारे कर्मचारी बिना कुछ काम किए ही आराम से वेतन के साथ-साथ अन्य भत्तों का भी लाभ उठा रहे हैं। बीसीसीएल प्रबंधन एक तरफ बीएफआईआर से निकलकर देश की नंबर 1 कंपनी में शामिल होने के लिए जीतोड़ प्रयास मं जुटी है। वहीं भूली टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन((बीटीए)) में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण हर माह कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा है।