- Hindi News
- चार काउंसिलिंग सेंटरों से मांगा गया स्पष्टीकरण
चार काउंसिलिंग सेंटरों से मांगा गया स्पष्टीकरण
भास्कर न्यूज - धनबाद
डीईओ डीडी राय ने जिले के चार काउंसिलिंग सेंटरों से गुरुवार को स्पष्टीकरण मांगा है। इन केंद्रों छात्र-छात्राओं को पढ़ाने में लापरवाही बरतने का आरोप है। डीईओ ने इन सेंटरों को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है। बता दें कि दैनिक भास्कर ने अपने 30 जनवरी के अंक में जिले के चार काउंसलिंग सेंटरों पर छात्र उपस्थिति नहीं होने और एक सेंटर पर एक माह से उपस्थिति नहीं बनाए जाने की खबर प्रकाशित की थी। भास्कर की खबर पर डीईओ ने संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
कर्मचारी संघ ने की आमसभा
धनबाद - भारतीय खनि विद्यापीठ कर्मचारी संघ की ओर से गुरुवार को आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में पिछले छह माह में संघ की ओर से किए गए कार्यों का ब्योरा दिया गया। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अब तक लिए गए निर्णयों से कर्मियों को अवगत करवाया गया। आईएसएम कर्मचारियों से जुड़ी मांगों पर भी विचार किया गया। आमसभा की अध्यक्षता आरपी रजक और नरेश राम ने की।
पार्षद ने दी अनशन की चेतावनी
धनबाद - नगर निगम झरिया अंचल के पार्षदों ने अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में 8 फरवरी से निगम कार्यालय के समक्ष अनशन करने की चेतावनी दी है। पार्षद जयकुमार ने बताया कि मुख्य मांगों में झरिया एवं सिंदरी के सभी वार्डों में सफाई की व्यवस्था, वार्डों में स्ट्रीट लाइट, बिना एनओसी के सभी वार्डों में शौचालय का निर्माण शामिल हैं।