पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेल को डेढ़ करोड़ रुपए की चपत का खुलासा

सेल को डेढ़ करोड़ रुपए की चपत का खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>  योग्यता नहीं होने के बावजूद आकर्षक नौकरी हासिल कर लिया मोटा वेतनमान
भास्कर न्यूज - धनबाद
बोकारो स्टील प्लांट में अवैध नियुक्ति मामले में सीबीआई ने कई ताजा खुलासे किए। सीबीआई ने दर्ज दो प्राथमिकियों में सेल को डेढ़ करोड़ की चपत लगाने का दावा किया। ब्यूरो ने दावा किया कि योग्यता नहीं होने के बावजूद बैकडोर से प्रभावशाली व्यक्तियों के नजदीकी रिश्तेदारों की बहाली कराई और इस दौरान वेतन व भत्ता मद में डेढ़ करोड़ की राशि हासिल कर ली। बहाली के लिए सेल के लिए तयशुदा मापदंड की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।

सारे नियम दरकिनार कर दिए गए। प्रक्रियाओं में जमकर धांधली बरती गई। अर्हता पूरी नहीं होने के बावजूद एक्जीक्यूटिव पोस्ट थमा दिए गए।



बेतिया में प्लांट खोलने के नाम पर बहाली

बहाली के लिए बोकारो स्टील प्लांट की ओर से बेतिया में प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का दावा किया गया। कहा गया कि बेतिया प्लांट के लिए अधिकारियों की बहाली होगी। इसी की आड़ में गोरखधंधे को अंजाम दिया गया। अवैध तरीके से पूर्व राज्यपाल, बोकारो स्टील प्लांट के पूर्व एमडी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश समेत कई प्रभावशाली शख्सियतों के रिश्तेदारों के बीच पदों को रेवड़ी की तरह बांट दिया गया। अवैध तरीके से नियुक्ति करने के बाद बेतिया के बजाय स्टील प्लांट और रांची स्थित ऑफिस में उन सभी की तैनाती कराई गई।