पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैलेंट सर्च में 652 छात्रों ने लिया भाग

टैलेंट सर्च में 652 छात्रों ने लिया भाग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - नौंवी प्रेरणा टैलेंट सर्च परीक्षा गत रविवार को संस्थान परिसर में आयोजित की गई, जिसमें 652 छात्रों की भागीदारी रही। परीक्षा में जमशेदपुर के अलावा बोकारो, घाटशिला और राउरकेला के विभिन्न स्कूलों की नौंवी कक्षा के छात्रों ने भाग लिया। इस परीक्षा के टॉप थ्री विजेताओं को लैपटॉप, डेस्क टॉप और टैबलेट कम्युटर से सम्मानित किया जाएगा। दो घंटे की इस परीक्षा में मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से प्रश्न पूछे गये। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच हुई। संस्थान के निदेशक प्रमोद दूबे ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को संस्थान की ओर से टीशर्ट दिया गया।