- Hindi News
- कॉलेज की व्यवस्था सुधारेंगे पीजी डिपार्टमेंट हेड
कॉलेज की व्यवस्था सुधारेंगे पीजी डिपार्टमेंट हेड
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
कोल्हान यूनिवर्सिटी ((केयू)) के पीजी हेड अब कॉलेजों की व्यवस्था सुधारने का काम करेंगे। इसके लिए केयू प्रशासन की ओर से सभी पीजी डिपार्टमेंट हेड को एक-एक कॉलेज की जिम्मेवारी दी गई है। केयू के रजिस्ट्रार द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर पीजी हेड व कॉलेज प्रशासन को जानकारी दी जा चुकी है। साथ ही कहा गया है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और कॉलेज का माहौल पढऩे लायक बनाने की जिम्मेवारी अब प्रिंसिपल के साथ-साथ पीजी हेड की भी होगी।
अभी क्या है स्थिति
केयू के अधिकतर कॉलेजों का शैक्षणिक माहौल ठीक नहीं है। कॉलेज कैंपस में विद्यार्थियों के स्थान पर बाहरी युवक जमे रहते हैं और कॉलेज के हर कार्य में हस्तक्षेप करते हैं। इससे केयू के अधिकतर कॉलेज अव्यवस्थित हो गए हैं। इसकी शिकायत मिलने पर केयू के प्रभारी वीसी द्वारा यह पहल की गई है।
कॉलेज का नाम पीजी हेड
को-आपरेटिव कॉलेज डॉ. एसके सिन्हा
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज डॉ. रागिनी भूषण
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज डॉ. एस मंडल
ग्रेजुएट कॉलेज डॉ. सुजाता सिन्हा
एबीएम कॉलेज डॉ. आर सिन्हा
एलबीएसएम कॉलेज प्रो. ए सिन्हा
को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज डॉ. बीएम पैनाली
टाटा कॉलेज, चाईबासा डॉ. एमआर सिन्हा
कॉलेज का नाम पीजी हेड
महिला कॉलेज, चाईबासा प्रो. एससी महतो
जैन कॉलेज, चाईबासा प्रो. एके उपाध्याय
जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर डॉ. एके मिश्रा
केएस कॉलेज, सरायकेला डॉ. एके सिन्हा
एसबी कॉलेज, चांडिल प्रो. के बोई पाई
बहरागोड़ा कॉलेज डॉ. केके सहाय
घाटशिला कॉलेज डॉ. बिनोद कुमार
किसे मिली किस कॉलेज की जिम्मेवारी
क्या है योजना
पीजी हेड को कॉलेजों की जिम्मेवारी देने का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक माहौल को दुरुस्त करना है। ये पीजी हेड रुटीन वर्क के तहत उस कॉलेज की हर गतिविधियों की जानकारी लेंगे। वहीं, प्रिंसिपल के साथ विचार-विमर्श कर जो खामियां हैं उसे ठीक करने की योजना बनाएंगे। इसमें कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी भी शामिल होंगे। साथ ही इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन को देंगे और समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। प्रयास सफल रहा या असफल, इसकी जानकारी भी यूनिवर्सिटी को देनी होगी।
क्या है उद्देश्य
कॉलेजों की स्थिति सुधारने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य कॉलेजों में कक्षाएं नियमित करना है, ताकि विद्यार्थी कॉलेज नियमित रूप से आएं। साथ ही कॉलेजों में अव्यवस्था के लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। वहीं, कैंपस में बाहरी लोगों का जमावड़ा नहीं हो सके।
॥कॉलेजों की स्थिति ठीक नहीं है। इसकी लगातार शिकायत मिल रही है। प्रिंसिपल इसके लिए शिक्षक को और शिक्षक प्रिंसिपल को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। कॉलेज को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में पीजी हेड व कुछ अधिकारियों को एक-एक कॉलेज की जिम्मेवारी दी गई है। इनकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज में पढ़ाई न होना और वहां बाहरी लोगों का जमा रहना ठीक नहीं है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।ञ्जञ्ज आलोक गोयल, कमिश्नर सह प्रभारी वीसी, केयू