पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75 वर्षों से दे रहे परोपकार का संदेश

75 वर्षों से दे रहे परोपकार का संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 जमशेदपुर
परोपकार से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं है। यह मानना है श्री गौरी युवाजन संगम का। इस बात को ध्यान में रखकर 75 वर्ष पूर्व यानी 26 जनवरी 1936 को कीताडीह में तेलुगु समाज के लोगों ने संस्था का गठन किया था। यह स्थापना काल से हर साल नि:शुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर लगाता है। इसमें सालाना पांच सौ लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ प्रदान किया जाता है। शिविर में शहर के जाने माने चिकित्सक भाग लेते हैं। खासकर जरूरतमंदों को इसका काफी फायदा होता है। गौरी युवाजन संगम इस बार स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनम जुबिली वर्ष मनाने की तैयारी कर रही है। संस्था की ओर से आंखों के मरीजों के लिए विशेष तौर पर शिविर लगाया जाता है। पिछले वर्ष जनवरी में कीताडीह में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें एक सौ से अधिक लोगों के आंखों की जांच की गई थी। साथ ही, संस्था की ओर से लोगों को प्रेम व सद्भावना का संदेश देने के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।



26 जनवरी 1936 को हुई स्थापना

75 वर्ष पूर्व दूसरे राज्यों के लोगों को एकजुट करने के लिए कीताडीह में बैठक हुई थी। इसमें श्री गौरी युवाजन संगम की स्थापना की निर्णय लिया गया। इसके बाद 26 जनवरी 1936 को कीताडीह में संस्था का निर्माण करने कर लिया गया। शुरुआत में दो सौ लोगों ने सदस्यता ग्रहण की थी।

श्री गौरी युवाजन संगम द्वारा शहर में सामाजिक कार्य का आयोजन किया जाता है। सभी वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के मकसद से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। बी शेट्टी विजय कुमार, अध्यक्ष, श्री गौरी युवाजन संगम।

लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

स्वस्थ लोगों से स्वस्थ समाज की स्थापना हो सकती है। इसके मद्देनजर संस्था की ओर से मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत साल भर में पांच मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाता है। इसमें पांच सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है।

मनेगा प्लेटिनम जुिबली वर्ष

संस्था की स्थापना हुए 75 वर्ष होने पर संस्था के पदाधिकारियों ने प्लेटिनम जुबिली वर्ष मनाने का निर्णय लिया है। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के कई इलाकों में स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा।