पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभार को लेकर अफसरों में धींगामुश्ती

प्रभार को लेकर अफसरों में धींगामुश्ती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 जमशेदपुर
जिला कल्याण पदाधिकारी के प्रभार को लेकर दो अधिकारियों में धींगामुश्ती जारी है। जिला कल्याण पदाधिकारी की कुर्सी पर कब्जा जमाए फिलविस बारला पदभार सौंपने को तैयार नहीं हैं। सरकार के आदेशानुसार, ४ जनवरी को आशीष कुमार सिन्हा का जमशेदपुर तबादला हो चुका है। वे जिला उपायुक्त अमिताभ कौशल को रिपोर्ट सौंप चुके हैं। बावजूद इसके जिला उपायुक्त आशीष कुमार सिन्हा को पी बारला से प्रभार नहीं दिला पाए हैं। डीबी स्टार ने 17 जनवरी के अंक में ‘एक को कुर्सी से है प्यार, दूसरे को नहीं मिल रहा प्रभार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। आशीष कुमार सिन्हा पदभार ग्रहण करने रोजाना उपायुक्त कार्यालय आना-जाना कर रहे हैं। फिलहाल इस मुद्दे पर अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।