पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैडेटों ने चलाया क्लीन ड्राइव अभियान

कैडेटों ने चलाया क्लीन ड्राइव अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - नेशनल कैडेट कोर ((एनसीसी)) की ओर से बुधवार को दलमा में क्लीन ड्राइव अभियान चलाया गया। अभियान में 37 झारखंड बटालियन की ओर से को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित एनसीसी शिविर के 36 व एबीएम कॉलेज के 30 कैडेट शामिल हुए। अभियान की शुरुआत पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल व बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल आरके शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर की गई। इस मौके पर प्रेमलता अग्रवाल ने कैडेटों को ट्रैकिंग का टिप्स दिया। उन्होंने कहा कि क्लीन ड्राइव अभियान के तहत प्लास्टिक को साफ करना है। इसका मकसद पर्यावरण की रक्षा करना है। क्योंकि, प्लास्टिक हमारे पर्यावरण व समाज के लिए बहुत ही घातक है। इसका उपयोग कम से कम हो इसके लिए जनजागरण अभियान चलाने की जरूरत है। अभियान का नेतृत्व एबीएम कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. बीबी भुइयां ने किया। डॉ. भुइयां ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कैडेटों को पर्यावरण का महत्व बताना तथा आम लोगों को जागरूक करना है।