पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख रुपए की शराब जब्त

एक लाख रुपए की शराब जब्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा - उत्पाद विभाग ने करीब एक लाख रुपए की विदेश शराब जब्त की है। शराब को टाटा सूमो में लादकर जमशेदपुर से चाईबासा लाया जा रहा था। पुलिस सूमो चालक चक्रधरपुर निवासी राकेश लोहार और उसके साथ मेघनाथ सरदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अजय कुमार कर रहे थे। अवर निरीक्षक ने बताया कि यह सफलता बुधवार को मुफ्फसिल थाना अंतर्गत डोंकासाई मार्ग पर मिली। गाड़ी में शराब की 30 पेटियां लदी हुई थी।इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है।दोनों युवक चाईबासा के बड़ी बाजार निवासी कारू के पास शराब ले जा रहे थे।उसकी खोजबीन की जा रही है। अभियान में सिपाही श्रीनिवास सिंह, विमलदेव सिंह, रामेश्वर पांडे आदि शामिल थे।