पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखबार की सुर्खियों में छाए रहे केजरीवाल

अखबार की सुर्खियों में छाए रहे केजरीवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 जमशेदपुर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। आज तमाम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय अखबारों व सोशल साइट पर अरविंद केजरीवाल की खबर प्रमुखता से देखने को मिल रही है। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को साकची मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल में भी दिखी। पीपुल्स फॉर चेंज संस्था के सौजन्य से आयोजित वर्कशॉप में विद्यार्थियों को खबर की बारीकी से अवगत कराया जा रहा है। इसमें खबरों के संकलन, चयन व प्रकाशन की विधा बताई जा रही है।
ग्यारहवीं व बारहवीं के बच्चे वर्कशॉप में काफी उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। वे अखबार की कटिंग को कागज पर चिपकाकर अखबार का शक्ल दे रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। विद्यार्थियों द्वारा तैयार अखबार को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर डिसप्ले किया जा रहा है। विद्यार्थी राजनीति से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दे रहे हैं। वहीं कुछ प्रतिभागी स्पोट्र्स व सिनेमा से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दे रहे हैं। पीपुल्स फॉर चेंज के शौभिक साहा ने बताया कि वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे बच्चों में खबर बनाने व उसके चयन को लेकर जिज्ञासा दिख रही है। साथ ही, बच्चों में सामाजिक व राजनीतिक चेतना का भी अंदाजा लगता है।



कार्यक्रम

न्यूज पेपर मेकिंग वर्कशॉप

कहां

मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल, साकची

कब से

मंगलवार से गुरुवार

क्या खास

विद्यार्थियों ने निकाला अखबार