पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. जमशेदपुर कैनल क्लब की ओर से 24 से 26 जनवरी तक जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 51वें सह 52वें डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ केनोलॉजिक इंटरनेशनल ((एफसीआई)) एशिया एंड द पेसिफिक सेक्शन के साथ मिलकर 15वें सह 16वें इंटरनेशनल चैंपियनशिप डॉग शो का आयोजन करेगी। यह आयोजन आर्चरी ग्राउंड में होगा।
जमशेदपुर कैनल क्लब के अध्यक्ष एम.मिश्रा ने बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि डॉग शो का उद्घाटन शुक्रवार की सुबह टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन करेंगे। संवाददाता सम्मेलन में क्लब के पीआर प्रसाद, आरके सिन्हा व विश्वनाथ राय उपस्थित थे।
ये होंगे जज
विलिंगटन हो ((मलेशिया)), डॉ पेरो बोजीनोलस्की ((मेसिडोनिया)), बो सकालिन ((स्वीडन)), नतालजा स्कालिन ((स्वीडन)), ग्राहम केर ((आस्ट्रेलिया)), अलेक्सी वेलकिन ((रूस)), सीवी सुदर्शन ((भारत))।
कहां-कहां के प्रतिभागी हो रहे हैं शामिल
शहर के अलावा कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, रांची, बोकारो, धनबाद समेत अन्य स्थानों से। इंटरनेशनल डॉग शो में जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका से भी।
एफसीआई व जमशेदपुर कैनल क्लब करेगा आयोजन, जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में कल होगा उद्घाटन
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.