निजी स्कूलों से मांगा नामांकन का ब्योरा
जमशेदपुर - नए सत्र में नामांकन से संबंधित सभी ब्योरा शहर के निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग को देना होगा। इस संबंध में विभाग स्कूलों को नोटिस भेजने जा रहा है, जिसमें उनसे स्कूल की इंट्री कक्षा में निर्धारित कुल सीट, आए कुल आवेदन व रिजल्ट में चुने गए बच्चों का ब्योरा देना होगा। इसके साथ-साथ बीपीएल श्रेणी में कितने बच्चों का नामांकन हुआ, इसका ब्योरा भी स्कूलों को अलग से देना होगा। ताकि, इस आंकड़े के हिसाब से स्कूलों को फीस का भुगतान किया जा सके। मालूम हो कि निजी स्कूलों द्वारा एडमिशन के लिए सूची जारी कर दी गई है और अब प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।