पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर दिखेगी शिक्षा विभाग की झांकी

गणतंत्र दिवस पर दिखेगी शिक्षा विभाग की झांकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य परेड में शिक्षा विभाग की झांकी भी शामिल होगी। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा भव्य झांकी तैयार की जा रही है। वैसे विभाग ने झांकी का थीम अभी उजागर नहीं किया है। उनकी मानें, तो इसकी गोपनीयता बनी रहनी चाहिए। एडीपीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि इस बार की झांकी अब तक विभाग द्वारा प्रस्तुत झांकियों से बिल्कुल अलग होगी। उम्मीद है कि यह सभी को पसंद आएगी।