पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार समिति में शराब गोदाम का विरोध

बाजार समिति में शराब गोदाम का विरोध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
परसुडीह स्थित कृषि बाजार समिति परिसर में शराब गोदाम खोले जाने के विरोध में शहर के लोग गोलबंद होने लगे हैं। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बाजार समिति के नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कृषि विभाग के सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी को पत्र लिखा है। चैंबर के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने पत्र में गोदाम खोले जाने पर आपत्ति जताई है। समिति के आसपास के लोगों ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया है।
गोदाम के बगल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्कूल व कॉलेज है। स्कूल व कॉलेज प्रबंधन ने भी इस पर आपत्ति जताई है। प्रबंधन का एक दल बीते दिनों समिति के सचिव से मिला भी है। समिति के पूर्व सचिव राम विनोद सिंह ने भी नौ नवंबर 2012 को उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त डॉ राकेश कुमार द्वारा समिति परिसर में शराब गोदाम खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि गैर अधिसूचित कृषि अन्य पदार्थ के भंडारण ((देसी व विदेशी शराब)) के लिए बाजार समिति परिसर में गोदाम उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है। वहीं, सरकारी अधिकारी राजस्व प्राप्ति की गुहार लगा रहे हैं।