- Hindi News
- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...
 जमशेदपुर
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू ए कातिल में है...। वंदे मातरम....... सुफलाम शुजलाम..... बुधवार शाम टेल्को में कुछ ऐसे ही देशभक्ति गीतों की बयार बही। मौका था टेल्को क्लब में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता की। इसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत के तराने गाए। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन की याद ताजा हो गई। गीत के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में सात स्कूलों से 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। एकल व समूह गान में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर सुमंत सिन्हा, चंद्रभान सिंह व काफी तादाद में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।