- Hindi News
- प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए 31 तक करें आवेदन
प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए 31 तक करें आवेदन
जमशेदपुर - सीबीएसई ने प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब 31 जनवरी तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित दिशा-निर्देश बोर्ड ने जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए यह टेस्ट 14 अप्रैल से शुरू होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के पढऩे, लिखने व मौखिक क्षमता का आंकलन किया जाएगा। टेस्ट वैकल्पिक है। टेस्ट देने के बाद बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसमें उनके परसेंटाइल का ब्योरा होगा। प्रश्नपत्र 100 अंक और टेस्ट अवधि २.३० घंटे की होगी। सभी प्रश्न कक्षा ९वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।