नई मतदाता सूची का प्रकाशन 26 को
जमशेदपुर - जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 26 जनवरी को होगा। चुनाव के लिए 21 जनवरी को जारी आंशिक मतदाता सूची में अधिवक्ताओं ((वोटर)) के नाम में सुधार के लिए बुधवार को 15 आवेदन चुनाव संचालन समिति के पास पहुंचे। चुनाव पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 15 अधिवक्ताओं ने मतदाता सूची में नाम व टाइटल में गड़बड़ी होने की शिकायत की है। गुरुवार को भी शिकायत पत्र लिया जाएगा। इसके बाद सभी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। सुधार कार्य के बाद 26 जनवरी को सूची जारी होगी।