पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ने अतिक्रमण कर बनाया गया घर तोड़ा

रेलवे ने अतिक्रमण कर बनाया गया घर तोड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने बुधवार को बागबेड़ा में रेलवे की जमीन अतिक्रमण कर बनाए गए स्बेस्टस के घर को तोड़ दिया। घर जैप के सेवानिवृत्त दारोगा हेमंत पासवान का है। अतिक्रमण हटाओ अभियान में आरपीएफ के जवान शामिल थे। रेलवे के अधिकारी सुबह 10.30 बजे घर तोडऩे पहुंचे। पासवान के आग्रह पर उन्हें सामान हटाने का समय दिया गया। उन्होंने स्बेस्टस और अन्य सामान बाहर निकाल लिया। इसके बाद पोकलेन से उसे तोड़ दिया गया। इसके बाद टीम ने आसपास बांस से घेरे गए जमीन को भी खाली कराया। इस दौरान किसी ने अभियान का विरोध नहीं किया। पासवान ने दो दिन पहले ही घर का निर्माण किया था। अभियान का नेतृत्व आईओडब्ल्यू गिरिधर कुमार कर रहे थे। इस संबंध में टाटानगर के सहायक अभियंता ((वन)) आरपी मीणा ने कहा कि बागबेड़ा के बजरंग टेकरी में अतिक्रमण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर अतिक्रमण हटाया दिया गया। उसके पास ही रेलवे की जमीन पर घेराबंदी की गई थी। उसे भी कब्जा मुक्त कराया गया।