पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहरगोड़ा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

राहरगोड़ा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - राहरगोड़ा शिव मंदिर परिसर में बुधवार को टीसीआई फाउंडेशन की ओर से झाविमो पंचायत समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार साह के नेतृत्व में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में राहरगोड़ा के अलावा गदड़ा के महिला, पुरुष और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं, मरीजों को नि:शुल्क दवा भी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र से 80 लोगों ने जांच कराई। इस अवसर पर झाविमो नेता राजू सामंत, विश्वजीत भगत, विनय सिंह, बिरजू पात्रो, टीसीआई फाउंडेशन के डॉ. लॉरेंस हाजरा, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. गोपाल प्रसाद वर्मा, पूनम कुमारी आदि मौजूद थीं।