पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करीम सिटी में अब समय पर होगा टेस्ट

करीम सिटी में अब समय पर होगा टेस्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - करीम सिटी कॉलेज का रुटीन व सिलेबस शीघ्र ही ऑनलाइन होगा। कॉलेज कैंपस में विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी। प्रत्येक क्लास का समय पर टेस्ट होगा और उसमें सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों से कॉलेज के आलराउंड डेवलपमेंट के लिए फीडबैक लिया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी एसेसमेंट सेल की मीटिंग में लिया गया।