मूलमंत्रों का होगा जाप
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
66वां सास्था प्रीति महोत्सव ‘कौमारम’ गुरुवार से बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में शुरू होगा, जो दो फरवरी तक चलेगा। यह जानकारी बुधवार को मंदिर परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंदिर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरण ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
महोत्सव सुबह 5.30 बजे कौमारम होमम् के साथ शुरू होगा। इसके साथ पहले दिन विघ्नेश्वर पूजा, संकल्प व महादीप आराधना होगी। शंकरण ने बताया कि इस वर्ष पहली बार मंदिर परिसर में बने महामणि मंडपम् में विशेष पूजा की जाएगी। संवाददाता सम्मेलन में केएस जायारमण, केएस सुब्रह्मण्यम, राजा, एएस विश्वेश्वरम उपस्थित थे।