सब लीज मामले में सचिव ने बुलाई बैठक
जमशेदपुर - टाटा लीज के करार के मुताबिक सबलीज की जमीन का आवंटन हुआ है अथवा नहीं, इस पर शुक्रवार को रांची में फैसला लिया जाएगा। इस संबंध में भूमि सुधार व राजस्व विभाग के प्रधान सचिव जेबी तुबिद ने रांची में बैठक बुलाई है। बैठक में कोल्हान के आयुक्त आलोक गोयल व डीसी डॉ अमिताभ कौशल शामिल होंगे। मालूम हो कि सब लीज से जुड़े 59 मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है। राज्य सरकार भी इस मामले में जानकारी जुटा रही है।