- Hindi News
- प. सिंहभूम ने सरायकेला को आठ विकेट से हराया
प. सिंहभूम ने सरायकेला को आठ विकेट से हराया
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
बोकारो में चल रहे अंडर 19 एलिट क्रिकेट में बुधवार को पश्चिम सिंहभूम ने सरायकेला-खरसावां को आठ विकेट से हरा दिया। सरायकेला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन बनाए।
प्रज्ञान मौसम परीदा ने 10, प्रिंस कुमार ने 32, मनीष कुमार ने 15 और मुकेश कुमार ने 14 रन बनाए। प सिंहभूम की ओर से योहान माशी ने 19 रन देकर दो, हिमांशु सिंह ने 12 रन देकर दो और अनूप व्यास ने 16 रन देकर तीन खिलाडिय़ों को आउट किया। प सिंहभूम ने 14.5 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बनाकर मैच जीत लिया।
सोहैल अहमद खान ने 28, प्रणय विश्वकर्मा ने 54 रन बनाए। सरायकेला की ओर से अनुकुल और राकेश ने एक-एक विकेट लिया। प्रणय विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
धनबाद ने देवघर को हराया
जमशेदपुर - अंडर 19 एलिट क्रिकेट में बुधवार को धनबाद ने देवघर को आठ विकेट से हराया। देवघर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 128 रन बनाए। चिंटू कुमार ने 19, मो सैफ आलम ने 36 रन बनाए।
धनबाद की ओर से धीरज कुमार सिंह 22 रन देकर पांच विकेट लिए। विनय सिंह ने 20 रन देकर दो खिलाडिय़ों को आउट किया। धनबाद ने राहुल घोष के 49 रन और पुरुषोत्तम सिंह के नाबाद 32 रनों
की बदौलत दो विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। एलिट मुकाबले में लो स्कोरिंग के मैच बहुत हो रहे हैं। अब तक हुए मैच में जमशेदपुर को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।